menu
अपनी सजा को चुनौती देने सूरत पहुंचें राहुल गांधी, जानिए कोर्ट में उन्होंने क्या कुछ कहा ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों काफी परेशानियों में घिरे नजर आ रहे हैं और अपनी संसद सदस्यता को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, इसी के बीच राहुल गांधी ने बीते सोमवार यानी 3 अप्रैल को सूरत कोर्ट में अपनी याचिका दर्ज की।

इस दौरान राहुल गांधी ने दो याचिका दर्ज की है पहली तो उनके दोषसिद्धि को लेकर है और दूसरी याचिका उन्होंने अपनी सदस्यता समाप्त होने को लेकर दर्ज की है। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए अब इस मामले पर 13 अप्रैल को सुनवाई का फैसला लिया है। तो आइए अब आपको बताते हैं कि इस दौरान राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा है।